युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टूल किट एवं स्टडी किट का वितरण कार्यक्रम

युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टूल किट एवं स्टडी किट का वितरण कार्यक्रम

==========================

 

भमुआ/दिनांक 22/12/2025

युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतगर्त जिला नियोजनालय, कैमूर (भभुआ) द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टूल किट एवं स्टडी किट के द्वितिय चरण का वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 22.12.2025 को जिला नियोजनालय, बारे-इटाढ़ी कैमूर (भभुआ) में किया गया। नियोजन सेवा का विस्तार कार्यक्रम के तहत जिला नियोजनालय, एन०सी०एस० पोर्टल पर निबंधित मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित कुल 11 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु संबंधित ट्रेड का टूल किट (10000-15000 रूपये तक का) निशुल्क उपलब्ध कराया गया। साथ ही नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले कुल 60 अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा की पुस्तकें (2500-5000 रूपये तक का) स्टडी किट के रूप में उपलब्ध कराई गयी।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अमृता कुमारी उप निदेशक, नियोजन पटना प्रमण्डल पटना, द्वारा किया गया। उपस्थित लाभार्थियों को सबोधन के क्रम में उप निदेशक, नियोजन पटना प्रमण्डल पटना, श्री चन्दन कुमार श्रम अधीक्षक एवं जिला नियोजन पदाधिकारी, कैमूर (भभुआ) द्वारा टूल किट एवं स्टडी किट योजना को आर्थिक रूप से कमजोर, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड कर बेहतर आजिविका प्राप्त करने में उपयोगी बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कृष्ण कुन्दन, यंग प्रोफेशनल मॉडल कैरियर सेन्टर, भारतीय श्रम रोजगार मंत्रालय, जिला कौशल प्रबंधक श्री कृष्णा कुमार यादव लिपिक श्री बब्लू कुमार, श्री परवेज अंसारी, रजनीकान्त एवं अन्य कार्यालय कर्मियो का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *