राष्ट्रीय पुस्तक मेला को सफल बनाने के लिए साहित्यकारों की बैठक* 

 

——————–

रांची , 23 दिसम्बर । स्थानीय जिला स्कूल मैदान में 26 दिसम्बर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेला के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए झारखंड हिन्दी साहित्य संस्कृति मंच की कार्यकारिणी से जुड़े वरिष्ठ लेखकों, संस्कृति प्रेमियों की बैठक मंच कार्यालय में सम्पन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता मंच के संरक्षक विनय सरावगी ने की और विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पुस्तक मेला के आयोजक एवं समय इंडिया के प्रबंध न्यासी चन्द्र भूषण उपस्थित रहे।

बैठक में पुस्तक मेले के दौरान आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी स्थानीय संस्थाओं को एकजुट एवं आपसी समन्वय के साथ सहयोग करने पर बल दिया गया । कवि सम्मेलन के समन्वय का दायित्व जहाँ मंच अध्यक्ष निरंजन कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया वहीं कवयित्री–काव्य प्रस्तुति समन्वयिका का दायित्व श्रीमती मुक्ति शाहदेव को और कवि सम्मेलन के संचालन का दायित्व अंजेश कुमार को सौंपा गया ।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, संरक्षक विनय सरावगी, असीत कुमार, डॉ– सुरिन्दर कौर नीलम (उप अध्यक्ष यक्ष), वैद्यनाथ (संयुक्त सचिव), कामेश्वर कुमार कामेश, डॉ– गीता सिन्हा, गुर कमलसिंह जगदेव उपस्थित रहे । बैठक में नगर की अन्य संस्थाओं एवं सांस्कृतिक संगठनों से मेले से जुड़ने की अपील की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *