मांडर चौक पर कांग्रेस नेताओं का भव्य स्वागत, पटाखों के साथ मनाया गया जश्न

*मांडर :* बुधवार को मांडर चौक में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अमित खलखो, मांडर विधानसभा युवा अध्यक्ष हुसैन अंसारी तथा रांची जिला महासचिव अल्ताफ अंसारी को विधायक प्रतिनिधि आबिद अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान मांडर थाना के सामने पटाखे फोड़े गए और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारेबाजी करते हुए नेताओं के प्रति अपना समर्थन जताया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि आबिद अंसारी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले समय में कांग्रेस जनता के मुद्दों को और मजबूती से उठाएगी।

समारोह में अतहर अंसारी, अलीम अंसारी, गुलज़ार अंसारी, इस्तियाक अंसारी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *