स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जनकधारी सिंह की 112 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ कार्यालय का उद्घाटन समारोह
======
पटना, आज बुधवार 14 जनवरी 2026 को स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जनक धारी सिंह की 112 में जयंती मनाई गई ।इस अवसर पर भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ कार्यालय का उद्घाटन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के द्वारा किया गया।
कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत स्वर्गीय जनक धारी सिंह की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उन्हें याद करते हुए प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानी जनकधारी सिंह ने देश को आजाद करने में अपना अहम योगदान दिया था, और आज उनके पौत्र संजय कुमार सिंह भी उन्हीं की रास्ते पर चलते हुए सामाजिक क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं।
वही भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता संजय कुमार सिंह ने अपने दादाजी स्वर्गीय जनकधारी सिंह को याद करते हुए कहा की जिस तरह से हमारे दादा जी देश को आजाद करने में अहम भूमिका निभाया था उन्हीं की रास्ते पर चलते हुए सामाजिक सेवा संस्थान के जरिए लोगों की हर जरूरत को पूरा करने में भूमिका निभाने की कोशिश करता रहूंगा।
आज पटना कंकड़बाग क्षेत्र में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यालय खुल जाने के उपरांत समाज के लोगों को यहां बैठकर उन्हें हर संभव मदद करने की कोशिश की जाएगी।
इस अवसर पर पप्पू जी, मदन जी, दिव्यांग प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न प्रसाद, शीलू, शैलेंद्र नारायण, सूरज कुमार, मदन जी, सुजीत जी, टुनटुन जी, राजू जी एवं कई सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे।
#बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ #सामाजिक सेवा संस्थान #बिहार
