उषा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

उषा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

oplus_0
oplus_0
oplus_2
    oplus_0

पटना,19 जनवरी 2026

पटना के रामकृष्ण नगर एलपी शाही कॉलेज के पास उषा हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन, पटना मेयर सीता साहू, उप मेयर रेशमा चंद्रवंशी, पूर्व एमएलसी आजाद गांधी, बीजेपी दिव्यांग प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न प्रसाद सहित कई गणमान्य लोगों ने रिबन काटकर हॉस्पिटल का शुभारंभ किया ।

उषा हॉस्पिटल एक मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल है जो पटना के रामकृष्ण नगर एलपी शाही कॉलेज के पास स्थित है। यह हॉस्पिटल 24 घंटे इमरजेंसी सेवा और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम के साथ उपलब्ध है। हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा उपकरण और तकनीक के साथ विभिन्न विशेषताओं में सेवाएँ उपलब्ध हैं, जैसे कि ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, डर्मेटोलॉजी, और जनरल मेडिसिन ।

इस अवसर पर हॉस्पिटल का सीनियर डॉक्टर बाल्मीकि कुमार ने कहा कि हमारे यहां नी रिप्लेसमेंट, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, स्पाइन, हिप ,जनरल सर्जरी, गायनी, जनरल मेडिसिन, डायलिसिस, आईसीयू की सभी सुविधाएं उपलब्ध है। यहां आने वाले मरीज चाहे वह कैसी भी स्थिति में क्यों ना हो,उनका हर संभव इलाज किया जाएगा।

वही डॉक्टर राहुल कुमार ने कहा कि यहां आने वाले सभी मरीजों को और सभी हॉस्पिटल की अपेक्षा 25 से 30% सस्ती एवं बेहतर सुविधा मरीज को उपलब्ध कराई जाएगी।

इससे पहले बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने अस्पताल की उद्घाटन समारोह के उपरांत कहा की आज के समाज में ऐसे ही सोच वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की आवश्यकता है जो की समाज कल्याण एवं मानव कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हो।

वही पूर्व एमएलसी आजाद गांधी ने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की शुभारंभ पर कहा की यहां आने वाले सभी मरीजों को उनके आर्थिक स्थिति को देखते हुए, बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी।

बीजेपी दिव्यांग प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न प्रसाद ने उषा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन पर शुभकामना देते हुए कहा कि डॉक्टर बाल्मीकि कुमार और डॉक्टर राहुल कुमार की टीम के द्वारा यहां मरीज को सस्ती एवं बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *