महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान दुर्घटना में मृत्यु
===============================
पटना, 28जनवरी 26

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में मृत्यु हो गई। अजीत पवार प्लेन से आज बुधवार को बारामती जा रहे थे जहां लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आई तस्वीरों से यह पता चलता है कि अजित पवार का प्लेन क्रैश किसी खेत में हुआ और विमान से जबरदस्त धुएं का गुब्बार उठ रहा था, ।
अजीत पवार का यह प्लेन क्रैश है बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ इस प्लान में वे अपने निजी सुरक्षा अधिकारी और एक अटेंडेंट के साथ सवार थे ।
वहीं स्थानीय अधिकारियों ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना का शिकार हुए विमान में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार मौजूद थे। अभी तक तीन लोगों की मौत की खबर है जबकि स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार 6 लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे,बारामती चुनाव क्षेत्र से ही वे विधायक भी बने थे और इस सीट से 2025 के विधानसभा चुनाव में अपने भतीजे योगेंद्र पवार को हराकर जीत हासिल की थी।
हालांकि विमान हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही शरद पवार की पुत्री सांसद सुप्रिया सुले सहित पवार परिवार बारामती के लिए रवाना हो गया।
अजित पवार का राजनैतिक कैरियर बहुत ही प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 1982 में राजनीति में कदम रखा और 1991 में बारामती विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर चुनावी राजनीति में प्रवेश किया। वे लगातार सात बार इस सीट से जीत चुके हैं ।
अजित पवार ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के रूप में छह बार शपथ ली है, जो एक रिकॉर्ड है। वे कृषि, जल संसाधन, ग्रामीण मृदा संरक्षण, सिंचाई और बिजली जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रह चुके हैं। 2022-23 में वे महाराष्ट्र विधान सभा में विरोधी पक्ष नेता थे।अजित पवार ने 2023 में शरद पवार से अलग होकर अपनी खुद की पार्टी बनाई और एनडीए में शामिल हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें “जनता का नेता” बताया है ।
–
