बिहार विधान सभा में राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन, 185 युवा प्रतिभागी लेंगे भाग

oplus_2
  1. बिहार विधान सभा में राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन में 185 युवा प्रतिभागी लेंगे भाग

 

पटना ,18 मार्च 26

बिहार विधान सभा में राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन 19-20 मार्च 2026 को किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में राज्य के 37 जिलों से चयनित 185 युवा प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतिभागियों के प्रस्तुति का मूल्यांकन डॉ० प्रेम कुमार, माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा की अध्यक्षता में गठित जूरी सदस्यों की टीम द्वारा किया जाएगा।

 

यह कार्यक्रम युवाओं को निर्धारित विषय पर भाषण के माध्यम से अपने विचार रखने का अवसर प्रदान करेगा। हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम युवाओं को आगे बढ़ने में मदद करेगा।

जिला स्तर पर चयनित 05 प्रतिभागी राज्य स्तर पर भाग लेंगे, और राज्य स्तर पर चयनित 03 प्रतिभागी को राष्ट्रीय स्तर पर संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *