हर 15 दिन में सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा करेंगे उपमुख्यमंत्री, ढिलाई पर होगी सख्ती

हर 15 दिन में सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा करेंगे उपमुख्यमंत्री, ढिलाई पर होगी सख्ती

=

 

पटना , 19मार्च

राज्य में चल रहे विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम को लेकर अब निगरानी और सख्त होने जा रही है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हम हर 15 दिन में सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा करेंगे, ताकि काम में तेजी बनी रहे और तय समय पर लक्ष्य पूरा हो सके। रोजाना तय लक्ष्य के हिसाब से काम करें और शाम में उसकी समीक्षा हो।

 

पहले चरण के 20 जिलों के 89 अंचलों में सर्वेक्षण का काम इस साल के अंत तक हर हाल में पूरा करना है। अभी तक 67 फीसदी से ज्यादा मौजों का ड्राफ्ट पब्लिकेशन हो चुका है, जबकि 33 फीसदी से अधिक का फाइनल पब्लिकेशन भी पूरा कर लिया गया है।

काम की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय में एक विशेष टीम भी बनाई गई है, जो लगातार प्रगति पर नजर रख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *