तेजस्वी यादव ,मुजफ्फरपुर के गायघाट में पुलिस गोली से मारे गए जगतवीर राय के परिवार से मुलाकात करेंगे
पटना, 25 मार्च 2026: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट, चोरनियां गांव में पुलिस फायरिंग में जगतवीर राय की हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण भी रहेंगे।
इस घटना में जगतवीर राय की मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति है। तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मिलकर सारी बातों की जानकारी प्राप्त करेंगे और उन्हें सांत्वना देंगे ।
तेजस्वी यादव की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं। उनका यह दौरा पीड़ित परिवार के प्रति राजद की संवेदना और समर्थन का प्रतीक है।
