दानापुर पुलिया हादसा कांग्रेस ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
पटना, 25 मार्च 2026:
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया के दीवार ढहने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह हादसा बिहार सरकार की घोर लापरवाही, भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्य का सीधा परिणाम है।
राजेश राम ने राज्य सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा घायल मजदूरों का समुचित इलाज सुनिश्चित करते हुए उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
