बिहार दिवस समापन समारोह में डॉ. प्रेम कुमार ने की शिरकत
पटना, 24 मार्च 2026:
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस 2026 के समापन समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ज्ञान, तप, त्याग और क्रांति की भूमि रही है। यह वही पावन धरती है जहाँ से विश्व को ज्ञान का प्रकाश मिला।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि आज का युवा ही बिहार का भविष्य है और जब युवा शिक्षित, सक्षम और जागरूक होगा, तभी बिहार विकसित और आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने शिक्षा विभाग और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी।
