मेदांता पटना की ‘उन्नत तकनीक से एरिदमिया पर जीत’: बिहार में पहली बार फुल-टाइम इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट, डॉ. पॉपी बाला की अगुवाई में आर.एफ. एब्लेशन

अब इलाज के लिए महानगर जाने की जरूरत नहीं”: 3D मैपिंग से जड़ से खत्म हो रही दिल की अनियमित धड़कन, मरीज कुछ दिन में सामान्य जीवन में लौट रहे

पटना, 24 अप्रैल, 2026:दिल की असामान्य धड़कन यानी एरिदमिया के मरीजों के लिए बड़ी खबर है। मेदांता अस्पताल, पटना ने जटिल कार्डियक एरिदमिया के इलाज में बड़ी सफलता हासिल की है। अस्पताल ने आज “रेस्टोरिंग नॉर्मल हार्ट रिदम” थीम पर प्रेस वार्ता कर अपनी एडवांस इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी क्षमताओं की जानकारी दी।

बिहार में पहला फुल-टाइम EP सेटअप:

मेदांता पटना बिहार का एकमात्र संस्थान बन गया है जहां फुल-टाइम, समर्पित इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट डॉ. पॉपी बाला उपलब्ध हैं। अभी तक राज्य के अन्य केंद्रों में सिर्फ विजिटिंग या जरूरत पड़ने पर EP स्टडी होती थी। मेदांता में अब 24×7 रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन और 3D मैपिंग की सुविधा मिलेगी।

डॉ. पॉपी बाला ने बताया:

“एरिदमिया अक्सर बिना डायग्नोस हुए रह जाता है या सिर्फ दवाओं से मैनेज किया जाता है, जो स्थायी इलाज नहीं है। आर.एफ. एब्लेशन से हम समस्या को जड़ से खत्म करते हैं। फुल-टाइम सेटअप का मतलब है मरीज को इमरजेंसी में तुरंत इलाज, विजिटिंग डॉक्टर का इंतजार नहीं। आधुनिक 3D मैपिंग की सटीकता से मरीज कुछ ही दिनों में डिस्चार्ज होकर एक्टिव लाइफ में लौट रहे हैं।”

क्या है आर.एफ. एब्लेशन:

यह एक मिनिमल इनवेसिव प्रक्रिया है। इसमें दिल में असामान्य सिग्नल पैदा करने वाले टिश्यू को रेडियोफ्रीक्वेंसी एनर्जी से निष्क्रिय कर दिया जाता है। इससे हृदय की सामान्य लय स्थायी रूप से बहाल हो जाती है। एरिदमिया से स्ट्रोक या अचानक कार्डियक अरेस्ट का खतरा रहता है।

मेदांता हार्ट इंस्टीट्यूट का दावा:

डायरेक्टर डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा, “फुल-टाइम EP सब-स्पेशलिटी जुड़ने से हमारी डायग्नोसिस की सटीकता बढ़ी है। ब्लॉकेज हो या कॉम्प्लेक्स इलेक्ट्रिकल समस्या, एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय इलाज संभव है।”

मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रवि शंकर सिंह बोले:

“हमारा लक्ष्य है कि बिहार के लोगों को सुपर स्पेशलिटी इलाज के लिए महानगर न जाना पड़े। जटिल आर.एफ. एब्लेशन के लिए समर्पित विभाग राज्य में नया क्लिनिकल स्टैंडर्ड सेट कर रहा है। इसकी तत्काल उपलब्धता जीवन रक्षक है।”

 

मरीजों ने सुनाई आपबीती:

प्रेस वार्ता में कई सफल मरीज मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कैसे गंभीर घबराहट और बार-बार की इमरजेंसी से जूझने के बाद आर.एफ. एब्लेशन से अब वे सामान्य और स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।

मेदांता पटनामल्टी-सुपर स्पेशलिटी अस्पताल है। फुल-टाइम EP कंसल्टेंट की उपलब्धता बिहार में अद्वितीय और विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाएं देने की उसकी प्रतिबद्धता को साबित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *