निश्चय रथ से सद्भाव यात्रा पर निकले निशांत कुमार, चंपारण से की शुरुआत

निश्चय रथ से सद्भाव यात्रा पर निकले निशांत कुमार, चंपारण से की शुरुआत

पटना, 3 मई। जदयू नेता निशांत कुमार ने शनिवार को पार्टी कार्यालय, पटना से निश्चय रथ से ‘सद्भाव यात्रा’ के लिए प्रस्थान किया। उनकी यह पहली राजनीतिक यात्रा पश्चिमी चंपारण से शुरू हो रही है।

पार्टी कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह दिखा। ‘जय निशांत’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर मंगलकामनाओं के साथ निशांत कुमार को विदाई दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता उनके साथ रवाना हुए।

*चंपारण से ऐतिहासिक शुरुआत:* निशांत कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने चंपारण की धरती से ही सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी। माननीय नीतीश कुमार भी अपनी महत्वपूर्ण यात्राओं का शुभारंभ चंपारण से करते रहे हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत चंपारण से की है।

*सामाजिक समरसता और नीतीश के सपने:* निशांत कुमार ने कहा कि सबको साथ लेकर चलने के भाव, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य और माननीय नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करने के संकल्प के साथ वे यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित होगा। नीतीश कुमार के बीते 20 वर्षों के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

*वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी:* इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, रामसेवक सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद, मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, विधान पार्षद संजय सिंह, विधायक विनय कुमार चौधरी, पंकज मिश्रा, रामविलास कामत, वशिष्ठ सिंह समेत कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *