देवास-भोपाल हाईवे पर जन्माष्टमी की रौनक, अमलाहा में बढ़ी कान्हा की खरीदारी
अमलाहा। जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर अमलाहा के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। देवास-भोपाल हाईवे पर बस स्टैंड-धामंदा रोड क्षेत्र में सजी दुकानों पर बाल गोपाल के लिए पोशाक, मुकुट, बांसुरी और श्रृंगार सामग्री खरीदने लोगों की भीड़ पहुंच रही है।
नन्हे कान्हा के लिए अलग-अलग रंग और डिजाइन की आकर्षक पोशाकें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, माला के साथ झांकी सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइट्स, झालर और सजावटी सामान भी बाजार में उपलब्ध हैं।
आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज से आने वाले परिवार भी यहां रुककर खरीदारी कर रहे हैं। हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों के लिए भी अमलाहा की ये दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
दुकानदारों का कहना है कि जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और त्योहार से पहले खरीदारी में और तेजी आने की उम्मीद है।
अमलाहा बाजार में सजी कान्हा की रंग-बिरंगी पोशाकें और सजावटी सामान जन्माष्टमी के उत्सव का माहौल बना रहे हैं।
देवास-भोपाल हाईवे पर जन्माष्टमी की रौनक, अमलाहा में बढ़ी कान्हा की खरीदारी
