
पटना। महिलाओं के फैशन, डिजाइन और लाइफस्टाइल से जुड़ी जरूरतों को एक ही छत के नीचे पूरा करने के उद्देश्य से Nayab Store ने पटना में अपने नए स्टोर की शुरुआत की है। वर्ष 2018 में भागलपुर से शुरू हुआ यह स्टोर अब पटना में भी अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Nayab Store की Director आनंदमयी हैं, जबकि Owner लीना दूबे और पिंकी सिंह हैं। स्टोर में महिलाओं के लिए साड़ी, कुर्ती, दुपट्टा, ब्राइडल लहंगा सहित विभिन्न फैशन कलेक्शन उपलब्ध हैं। इसके अलावा डिजाइनर हेयर बैंड, की-रिंग, ईयररिंग्स, पेंडेंट, ब्रेसलेट और डिजाइनर वॉच जैसी फैशन एवं लाइफस्टाइल एक्सेसरीज भी यहां उपलब्ध हैं।
पुरानी साड़ी और कपड़ों को मिलेगा नया लुक
Nayab Store की खास सुविधाओं में पुराने कपड़ों और साड़ियों को नया रूप देने की सुविधा शामिल है। ग्राहक अपनी पुरानी साड़ी या कपड़ों को अपनी पसंद के डिजाइन के अनुसार कस्टमाइज करा सकते हैं। पुराने कपड़े को नए फैशन और आकर्षक डिजाइन में बदलकर नया आउटफिट तैयार किया जाता है। खास बात यह है कि यह सुविधा बजट को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
ओपन टेलरिंग और कस्टमाइजेशन की सुविधा
स्टोर में तैयार फैशन प्रोडक्ट्स के साथ ओपन टेलरिंग और सिलाई की सुविधा भी उपलब्ध है। ग्राहक अपनी पसंद, फिटिंग और जरूरत के अनुसार कपड़ों को तैयार या कस्टमाइज करवा सकते हैं। यहां हैंडमेड और हैंड-लुक प्रोडक्ट्स भी ग्राहकों को अलग विकल्प प्रदान करते हैं।
महिलाओं को हुनर से जोड़ने की पहल
Nayab Store की Director आनंदमयी के अनुसार, स्टोर का उद्देश्य केवल फैशन और खरीदारी तक सीमित नहीं है। महिलाओं और आसपास के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रेनिंग देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को हुनर से जोड़कर उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास है।
शॉपिंग के साथ Experience Café
Nayab Store में ग्राहकों के लिए Experience Café भी मौजूद है, जहां हेल्दी स्नैक्स और ड्रिंक्स की सुविधा उपलब्ध है। इससे ग्राहकों को खरीदारी के साथ आरामदायक कैफे अनुभव भी मिल सकता है।
पटना में यहां पहुंचे Nayab Store
पटना में Nayab Store का नया आउटलेट 1st Floor, Ashiana-Digha Road, Yadav Colony, Ajay Hardware के ऊपर, St. Xavier’s College Gate No. 1 के सामने स्थित है।
Nayab Store का प्रयास फैशन, डिजाइन, कस्टमाइजेशन, हैंडमेड प्रोडक्ट्स और महिलाओं के कौशल विकास को एक साथ जोड़कर ग्राहकों को एक अलग अनुभव उपलब्ध कराना है।
