भूतनाथ में होटल बुद्ध प्राइड की तृतीय शाखा का शुभारंभ लग्जरियस कमरे, रेस्टोरेंट और 300-400 लोगों की क्षमता वाला बैंक्वेट हॉल बना आकर्षण

oplus_34

भूतनाथ में होटल बुद्ध प्राइड की तीसरी शाखा का शुभारंभ, लग्जरियस सुविधा के साथ बैंक्वेट और रेस्टोरेंट भी
पटना। राजधानी पटना के भूतनाथ क्षेत्र में होटल बुद्ध प्राइड की तृतीय शाखा का शुभारंभ किया गया। भगवत नगर स्थित NRL पेट्रोल पंप के समीप और भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के नजदीक शुरू किए गए इस होटल में ठहरने के साथ-साथ खान-पान और विभिन्न आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
होटल में डबल बेड, सिंगल बेड के साथ लग्जरियस रूम की सुविधा उपलब्ध है। कमरों से लेकर होटल के बाहरी हिस्से तक आकर्षक डेकोरेशन किया गया है। होटल प्रबंधन के अनुसार, यहां आने वाले लोगों को आरामदायक माहौल के साथ शांति और सुकून का अनुभव कराने का प्रयास किया गया है।
होटल में बैंक्वेट हॉल और रेस्टोरेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। लगभग 300 से 400 लोगों की क्षमता वाले बैंक्वेट हॉल में बर्थडे पार्टी, ऑफिस सेलिब्रेशन, मीटिंग, पारिवारिक समारोह और छोटी-मोटी शादी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।
वहीं होटल के रेस्टोरेंट में बुफे सिस्टम के तहत भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। होटल प्रबंधन के मुताबिक, ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उद्घाटन समारोह के दौरान होटल के संस्थापक प्रोफेसर बम बम सिंह तथा उनके पुत्र शिशिर कुमार और शरद मृणाल ने कहा कि होटल में लोगों को लग्जरियस सुविधाओं के साथ उत्तम एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उनका कहना है कि होटल में आने वाले लोग यहां की सुविधाओं और खान-पान की अच्छी याद लेकर जाएं, यही उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि पटना में होटल बुद्ध प्राइड की यह तीसरी शाखा है। भूतनाथ क्षेत्र में इस नई शाखा के शुरू होने से आसपास के लोगों को ठहरने, भोजन और समारोह आयोजित करने के लिए एक सुविधा उपलब्ध होगी। होटल प्रबंधन के अनुसार, यहां मुंबई से आए शेफ द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों का स्वाद भी ग्राहकों को मिल सकेगा।
होटल बुद्ध प्राइड भूतनाथ/भगवत नगर क्षेत्र में NRL पेट्रोल पंप के समीप स्थित है। होटल से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए 9006 848 222 एवं 9006 8492 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *