जमुई कांड पर भड़का RJD का गुस्सा: पटना की सड़कों पर उतरीं महिलाएं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का फूंका पुतला

“बिहार के जमुई में हुई शर्मसार कर देने वाली घटना को लेकर राजधानी पटना की सड़कों पर जन आक्रोश देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने पटना की सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इनकम टैक्स गोलंबर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया।”

“राजद राज्य कार्यालय से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन वीरचंद पटेल पथ होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही महिलाओं और राजद नेताओं ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर ‘महिलाओं को न्याय दो’ और ‘मुख्यमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। राजद नेता एजाज अहमद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं कहा था कि महिलाओं के साथ कोई अपराध हुआ तो वे अगले ही दिन इस्तीफा दे देंगे, लेकिन जमुई की घटना के तीन दिन बाद भी वे अपने वादे पर अमल नहीं कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और सरकार महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *