बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने एशियन गेम्स 2026 में चीन को पराजित कर 44 वर्षों बाद स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम के अदम्य साहस, उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर मेहनत ने देश को यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है। टीम की इस शानदार सफलता से पूरा देश गौरवान्वित है। यह विजय देश की बेटियों के लिए प्रेरणादायी है और खेल जगत में भारत की मजबूत उपस्थिति को दर्शाती है।
