पटना। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. प्रेम कुमार ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम द्वारा पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर स्वर्ण पदक जीतने, भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा मलेशिया को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल करने तथा कुश्ती में अमन सहरावत के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी जताई।
उन्होंने कहा कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, भारतीय हॉकी टीम और पहलवान अमन सहरावत की सफलता ने भी देश को गौरवान्वित किया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इन उपलब्धियों से भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभा, मेहनत और समर्पण का परिचय मिलता है। उन्होंने एशियन गेम्स में भारतीय दल के अब तक 21 स्वर्ण पदक जीतने पर सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
