90 दिवसीय “मेडिएशन फोर द नेशन” कैंपेन प्रारंभ

90 दिवसीय “मेडिएशन फोर द नेशन” कैंपेन प्रारंभ

===============================

ननीय सुप्रीम कोर्ट, और नालसा, नई दिल्ली के आदेशानुसार देश के सभी उच्च न्यायालय और व्यवहार न्यायालयों में लंबित मामलों को निपटाने के लिए 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान “मेडिएशन फॉर द  नेशन” कैंपेन शुरू किया गया। यह कैंपेन 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक जारी रहेगा। इस क्रम में झालसा रांची के निर्देशानुसार 1 जुलाई  2025 को जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित पीडीजे कार्यालय कक्ष में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा की अध्यक्षता में डालसा, लोहरदगा में कार्यरत सभी मध्यस्थों की बैठक हुई। जिसमें “मेडिएशन फॉर दा नेशन” कैंपेन को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं बताया गया कि इस कैंपेन के दौरान न्यायालय में लंबित अधिक से अधिक सुलहनीय योग्य मामलों का निपटारा करने का लक्ष्य है। वहीं पक्षकारों को मध्यस्थता की कार्रवाही में ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में भाग लेने का विकल्प उपलब्ध होगा। वहीं डालसा सचिव श्री राजेश कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता को एक पसंदीदा, सौहार्दपूर्ण विवाद समाधान पद्धति के रूप में आगे बढ़ाना है। जिससे न्यायालय में लंबित मामले कम होंगे। पक्षकारों के समय और खर्च में कमी आएगी। साथ ही आपसी रिश्तों को बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। वहीं उन्होंने बताया कि इस कैंपेन में वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावे, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली मामले, बंटवारा के मुकदमे, बेदखली मामले, भूमि अधिग्रहण विवाद सहित अन्य सुलहनीय मामलों का निपटारा  किया जाएगा। मौके पर मध्यस्थ हेमंत कुमार सिन्हा, लाल दीपक कुमार, लाल धर्मेंद्र देव, सुरीला देवी,  कुमार चंद्रशेखर, युगल किशोर प्रसाद, पवन कुमार, बुधनाथ साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *