गुमला में फिर से एक बार ब्राउन शुगर और कैश का खेल पुलिस ने रोका
====================
पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थों से जुड़े बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश
===================
गुमला में जहां एक और लगातार पुलिस प्रशासन के द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर इसके कारोबारी रुकने का नाम नहीं ले रहे नशा जिस तरह से आज की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है आवश्यकता है हमें इस और सजग होकर विशेष ध्यान देने की।
आईए जानते हैं इस विषय पर विशेष खबर :-
गुमला जिला में प्रतिबंधित मादक पदार्थों जैसे ब्राउन शुगर गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय गुमला के द्वारा एक विशेष छपामारी दाल का गठन किया गया आज दिनांक 02/06 /2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय गुमला को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण नगर में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की जा रही है सूचना को सत्यापित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें श्री शिव शंकर मरांडी परिक्षमान पुलिस उपाधीक्षक गुमला श्री महेंद्र कुमार करमाली पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी गुमला पुलिस अवर निरीक्षक हिमांशु शेखर सिंह सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार सहायक अवर निरीक्षक हेमा देवी एवं गुमला थाना के सशस्त्र बल शामिल थे उक्त सूचना को वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए लक्ष्मण नगर छापामारी दल पहुंचा तो पाया कि एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिससे छापामारी दल के द्वारा घेरा बंदी करते हुए पकड़ लिया तथा कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम आकाश राज उर्फ आकाश पासवान उम्र 21 वर्ष पिता आलोक पासवान ग्राम लक्ष्मण नगर लिप्टिस बागान थाना जिला गुमला बताया तत्पश्चात विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर मिल तथा आकाश के निशानदेही पर पुनः छापामारी दल ग्राम चाहा पहुंचा तो पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भगाने का प्रयास करने लगे जिसे छापामारी दल के द्वारा पकड़ लिया गया तथा पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः बादल साहू उम्र 33 वर्ष पिता भुनेश्वर साहू ग्राम चाहा बैरागी बागान थाना जिला गुमला छोटू साहू उर्फ़ जनेश्वर साहू उम्र 25 वर्ष पिता जगमोहन साहू चाहा बैरागी बागान थाना जिला गुमला बताया दोनों का बारी-बारी से तलाशी लेने पर बादल के पैकेट से 12 ग्राम ब्राउन शुगर 35,700रूपये एवं दो मोबाइल मिला तथा छोटू साहू के पास से 7 पुड़िया ब्राउन शुगर एक वेटिंग मशीन एक वीवो कंपनी का मोबाइल मिला दोनों के निशानदेही पर छापामारी दल मिनत कुमार उम्र 32 वर्ष पिता ब्रिज्वल चौधरी साकिन चाहा बैरागी बागान थाना जिला गुमला के घर से 10 ग्राम ब्राउन शुगर एक वजन करने वाला मशीन तथा 10,13,000 रूपये मिला बरामद सभी सामानों को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जप्त किया तथा चारों पकड़े अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
यहां यह बात विशेष उल्लेखनीय है कि जहां एक और झारखंड में राज्य सरकार प्रयासरत है वहीं हर जिले में हर स्तर पर प्रशासन तत्परता से कार्य कर रहा है बावजूद इसके गुमला जिले में प्रतिबंधित मादक पदार्थों का व्यापार और उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है
यहां यह बात समझना अति आवश्यक है कि हमारे ही आस पड़ोस परिवार दोस्त रिश्तेदार इनका शिकार होकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं घर परिवार बर्बाद कर रहे हैं हमें सजग होकर इन्हें रोकने का प्रयास करना चाहिए केवल प्रशासन ही इसमें पूर्ण सफलता प्राप्त कर इसे प्रतिबंधित नहीं कर सकता हम समाज के लोगों को भी इसके विरुद्ध आगे आकर के पुलिस प्रशासन का साथ देना होगा जिससे कि समाज की यह बुराई जड़ से खत्म हो सके।
