मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अपहरणकर्ता चन्द्रेश बैठा गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अपहरणकर्ता चन्द्रेश बैठा गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

 

गढ़वा।जिले के सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के पिपरी थाना पुलिस को सोमवार देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब एक मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी अपहरणकर्ता चन्द्रेश कुमार बैठा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 अगस्त को पिपरी थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची का अपहरण टॉफी देने के बहाने कर लिया गया था। इस मामले में चन्द्रेश कुमार बैठा, पुत्र जगदीश बैठा, निवासी पुतुर गांव, थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड) को नामजद आरोपी बनाया गया था। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे थे, और उसकी सूचना देने पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात पुलिस टीम ने धौकी नाला के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा पाकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत सीएससी म्योरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *