छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 करोड़ का गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 करोड़ का गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार

बलरामपुर,29 दिसम्बर 25,छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने न्यू ईयर से पहले बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक ट्रक से करीब 1200 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है। तस्कर इसे नारियल के छिलके में छिपाकर ओडिशा से राजस्थान ले जा रहे थे ।

पुलिस अधीक्षक वैभव बंकेर ने बताया कि सूचना मिलने पर रविवार देर रात को उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे धनवार के पास एक ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में नारियल के छिलके में छिपाकर रखे गए गांजे का पता चला। पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अम्रीश कुमार, अम्बरीश कुमार पटेल और एक अन्य शामिल हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *