कार्य के दौरान हादसे में मिस्त्री की मौत, ग़मगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
=====================
हुसैनाबाद। शुक्रवार को कार्य के दौरान बिजली की चपेट में आने से देवरी कला पहाड़ी निवासी राजा मिस्त्री के भगिना गंगा कुमार की मौत हो गई। शव मामा के घर पहुंचते ही परिजन फूट-फूट कर रो पड़े और पूरे माहौल में ग़म छा गया। उपस्थित लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। शनिवार को देवरी कला सोन नदी के मुक्ति धाम घाट पर गंगा कुमार का अंतिम संस्कार किया गया।
