झूठे आश्वासनों पर टिका रतनपुर सामु.स्वास्थ्य केंद्र का ऑपरेशन थियेटर
==========================
रतनपुर, 29अक्टूबर 25
रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र रतनपुर में आज की स्थिति में इस स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था दिन ब दिन बिगड़ती नजर आ रही है। ज्ञात हो कि बड़ी मसक्कत के बाद जनता की मांग पर शासन द्वारा यहां गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी,किंतु चंद महीने चलने के बाद बन्द हो गई है। और गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी के लिए निजी नर्सिंग होम की ओर रुख करना पड़ रहा है। जहां उन्हें मोटी रकम चुकाकर डिलीवरी करवानी पड़ रही है। रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनता के बड़े अथक प्रयासों द्वारा सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध हो पाई थी, जो कुछ महीने सफलता पूर्वक चल सका,उसके बाद करीब चार माह से अधिक हो रहा है सिजेरियन डिलीवरी की आपरेशन थियेटर एक शो पीस बना बन्द पड़ा हुआ है, जिस पर विगत माह के लेकर आज तक जिला स्वास्थ्य अधिकारी व इस स्वास्थ्य केंद्र से लगातार झूठे आश्वासन के ऊपर आश्वासन दिए जा रहे है कि बहुत ही जल्द व्यवस्था सुधर जाएगी किंतु आज तक स्थिति जस का तस बना हुआ है। जबकि इसका फायदा यहाँ के निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर जमकर उठा रहे हैं, उनकी चांदी हो गई है जो नगर में स्वास्थ्य अधिकारी व निजी नर्सिंग होम की मिली भगत के चर्चा का जोरों पर है। या यूं कहें कि इन निजी नर्सिंग होम के ऊपर उच्चाधिकारी मेहरबान है, और द्वारा मौका दिया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर सर्जन द्वारा अपने निजी नर्सिंग होम में सिजेरियन डिलीवरी के लिए गर्भवती महिलाओं को भेजा जाता है।
विदित हो कि नवरात्रि पर्व के दौरान मीडिया के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के संज्ञान में भी बात रखी गई थी जिस पर उनके द्वारा जिला स्वास्थ्य अधिकारी को जल्द ही व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देशित किया गया था,फिर भी आज हालात पूर्ववत ही बना हुआ है।
