पटना पुस्तक मेला: ज्ञान और संस्कृति का महाकुंभ
===========================
पटना: 41 वर्षों से लगने वाला बिहार का लोक उत्सव सीआरडी पटना पुस्तक मेला 5 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक गाँधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस बार का पुस्तक मेला देश के चर्चित कथाकार अवधेश प्रीत को समर्पित होगा।
*प्रमुख आकर्षण*
– दुनिया का सबसे महँगा ग्रन्थ ‘मैं’ की प्रदर्शनी, जिसका छपा हुआ मूल्य पंद्रह करोड़ रूपये है।
– पुस्तक प्रेमी उस सर्वाधिक महंगे ग्रन्थ के साथ सेल्फी भी ले सकते हैं।
– स्वास्थ्य-संवाद, सिनेमा-उनेमा, कला दीर्घा, जनसंवाद, आओ आओ नाटक देखो, कैम्पस, स्कूल उत्सव, हमारे हीरो आदि प्रमुख कार्यक्रम होंगे।
– देश के चर्चित शायर और कवि भाग लेंगे, जिनमें सज्जाद झंझट, प्रेरणा प्रताप, सलमान सईद, रमेश विश्वहर, बालमोहन पांडेय एवं संस्कृतिश्री प्रमुख हैं।
*प्रवेश और टिकट*
– पुस्तक मेला में रामगुलाम चौक, गांधी मैदान के 10 नंबर गेट से प्रवेश होगा।
– ड्रेस में स्कूल के बच्चों की एंट्री फ्री होगी।
– सोमवार से शुक्रवार तक कॉलेज के विद्यार्थियों को एंट्री के लिए फ्री टिकट दिया जाएगा।
