विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का संयुक्त भव्य बाइक रैली 7दिसंबर को
==================
घाघरा
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में 7 दिसम्बर को भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली घाघरा चांदनी चौक से सुबह 10 बजे शुरू होगी और ब्लॉक चौक होते हुए पूरा घाघरा भर में निकाली जाएगी।प्रखंड मंत्री निखिल गुप्ता ने कहा कि सभी सनातनी युवा एवं अभिभावक इसमें सम्मिलित होकर एकता का परिचय दें. उनका कहना है कि जितनी अधिक संख्या बल, उतनी ही हमारी सामूहिक शक्ति सुदृढ़ होगी. शौर्य यात्रा को सफल बनाने हेतु सनातन सर्वसमाज की अधिकतम भागीदारी की अपील की गई है. इस आयोजन की जानकारी विश्व हिंदू परिषद, घाघरा के प्रखंड मंत्री निखिल गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने सभी से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया.
*रैली का उद्देश्य*
– सनातनी एकता का प्रतीक
– युवाशक्ति और संगठनात्मक जागरूकता का संदेश देना
– सनातन सर्वसमाज की एकता का परिचय देना
