तकनीकी विकास निदेशालय अब होगा “सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) निदेशालय”

तकनीकी विकास निदेशालय अब होगा “सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) निदेशालय”

{==================

 

बिहार सरकार ने राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन करने और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग विभाग, बिहार, पटना के अधीन कार्यरत तकनीकी विकास निदेशालय का नाम परिवर्तित कर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) निदेशालय करने की मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है।

इससे निदेशालय का पूरा ध्यान राज्य में उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देने, MSME इकाइयों को वित्तीय, तकनीकी और विपणन सहायता प्रदान करने, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में संतुलित औद्योगिक विकास करने, वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए उद्यमों को सशक्त बनाने तथा मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसी राष्ट्रीय योजनाओं के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित करने पर रहेगा। इस कदम से नीतियों का निर्माण, योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन और उद्यमियों तक सहायता की पहुंच और सरल हो जाएगी।

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय बिहार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों का मजबूत केंद्र बनाने तथा स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *