तेज़ रफ्तार बॉक्साइट लदा ट्रक पलटा बिजली का पोल उखड़कर 20 फीट दूर गिरा बड़ी दुर्घटना टली

तेज़ रफ्तार बॉक्साइट लदा ट्रक पलटा बिजली का पोल उखड़कर 20 फीट दूर गिरा बड़ी दुर्घटना टली

================

 

घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी बाबाधाम पुल के समीप सोमवार रात करीब 11 बजे एक बॉक्साइट लदा ट्रक (JH08D-6004) अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना इतनी भयावह थी कि 11000 वोल्ट लाइन का भारी लोहे का बिजली पोल ट्रक की जोरदार टक्कर से जड़ से उखड़कर करीब 20 फीट दूर जा गिरा और दो टुकड़ों में बंट गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. टक्कर के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आदर की ओर से आ रहा ट्रक अत्यधिक तेज रफ्तार में था. बाबाधाम पुल से ठीक पहले स्थित तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधा पोल से टकराते हुए गहरे गड्ढे में पलट गया. ट्रक की रफ्तार का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना के बाद उसका अगला हिस्सा उसी दिशा में मुड़ गया जिधर से वह आ रहा था और ट्रक के सभी चक्के हवा की ओर हो गए. हादसे के समय बिजली पोल में करंट प्रवाहित हो रहा था, लेकिन सौभाग्य से कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई.साथ ही, घाघरा प्रखंड क्षेत्र में भी गाड़ी द्वारा बिजली पोल में टक्कर मार देने से बिजली आपूर्ति लगभग 5 से 6 घंटे तक बाधित रही, जिससे आमजन को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *