छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: भारतमाला प्रोजेक्ट जमीन घोटाले में 9 जगहों पर छापेमारी
============================
रायपुर,29 दिसम्बर 25
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के रायपुर और महासमुंद में 9 जगहों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई भारतमाला हाईवे प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण में मुआवजा भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है। ईडी की टीम ने हरमीत सिंह खनूजा, उनके सहयोगियों, सरकारी अधिकारियों और जमीन मालिकों के परिसरों पर छापेमारी की है ।
इस मामले में ईओडब्ल्यू ने पहले ही 10 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है, जिसमें दो सरकारी अधिकारी और आठ बिचौलिए शामिल हैं। विपक्षी कांग्रेस ने इस घोटाले की राशि 350 करोड़ रुपये से अधिक बताई है ।
