केंद्र सरकार ने बिहार के त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के लिए 1203.60 करोड़ रुपये जारी किए
पटना, 25 मार्च 2026:
केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिहार के त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के लिए 15वीं वित्त आयोग के टाइड अनुदान की दूसरी किश्त के रूप में 1203.60 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
पंचायती राज विभाग, बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि इस राशि से राज्य की ग्राम पंचायतों में संचालित जनकल्याणकारी कार्यों को नई गति प्राप्त होगी। इससे ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों को स्वच्छता, ओडीएफ की स्थिति के संरक्षण और सुरक्षित पेयजल जैसी आधारभूत सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
