हंसी सबसे शक्तिशाली उपहार, मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक दवा: डॉ. प्रेम कुमार

विश्व हास्य दिवस पर स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार: तनाव मुक्त जीवन के लिए हंसी जरूरी, भारत को पहला दिवस मनाने का गौर

पटना, 3 मई।बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विश्व हास्य दिवस पर कहा कि हर इंसान के लिए प्रदत्त सरल और सबसे शक्तिशाली उपहार ‘हंसी’ एक पूर्ण जैविक प्रतिक्रिया है जो मानसिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

डॉ. कुमार ने कहा कि विश्व हास्य दिवस इस विचार पर आधारित है कि जब लोग खुश होते हैं, तो वे उस सकारात्मकता को दूसरों तक फैलाते हैं। इस दिन का उद्देश्य लोगों को हंसने के लिए प्रेरित करना और तनाव मुक्त जीवन की ओर बढ़ाना है।

तनाव के दौर में हंसी जरूरी: उन्होंने कहा कि आज के समय में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में हंसी एक प्राकृतिक दवा की तरह काम करती है। हंसी विश्व शांति के लिए भी एक सकारात्मक अभिव्यक्ति है। इसका उद्देश्य हंसी के माध्यम से भाईचारे और दोस्ती की वैश्विक चेतना का निर्माण करना है।

भारत को मिला पहला आयोजन का गौरव: डॉ. कुमार ने बताया कि भारत को पहला विश्व हास्य दिवस मनाने का गौरव प्राप्त है। इसे पहली बार 10 मई 1998 को मुंबई में विश्वव्यापी ‘हास्य योग आंदोलन’ के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया द्वारा आयोजित किया गया था। यह हर वर्ष मई के पहले रविवार को मनाया जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *