मैरीटाइम यूनियन ऑफ इंडिया: युद्ध क्षेत्र में मृत सीफेयरर्स के परिवारों को 10-12 लाख की सहायता

शिपिंग टेस्ट मैच की तरह: धैर्य और अनुशासन से बिहार के युवा बन सकते हैं दुनिया के बेहतरीन सीफेयरर`

पटना, 3 मई।मैरीटाइम यूनियन ऑफ इंडिया के महासचिव कैप्टन सावियो रामोस ने कहा कि बिहार के युवा अब वैश्विक समुद्री उद्योग के लिए एक मजबूत प्रतिभा स्रोत के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि यह राज्य के युवाओं के आत्मविश्वास, क्षमता और प्रतिभा को दर्शाता है।

शिपिंग टेस्ट मैच की तरह: कैप्टन रामोस ने कहा कि शिपिंग टी20 मैच की तरह नहीं, बल्कि टेस्ट मैच की तरह है। इसमें धैर्य, अनुशासन, निरंतरता और मानसिक मजबूती की जरूरत होती है। उन्होंने भरोसा जताया कि सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले तो बिहार के युवा दुनिया के बेहतरीन सीफेयरर्स बन सकते हैं।

 

सीफेयरर्स के लिए सहायता और छात्रवृत्ति:

कैप्टन रामोस ने बताया कि सीफेयरर्स वेलफेयर फंड सोसाइटी ने युद्ध क्षेत्रों में जान गंवाने वाले सीफेयरर्स के परिवारों को 10 लाख रुपये की सहायता दी है। मैरीटाइम यूनियन ऑफ इंडिया ने मृत अधिकारियों के लिए 12 लाख रुपये की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को सहायता दी जा रही है, जो इस क्षेत्र की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 में भूमिका

उन्होंने कहा कि मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 और ‘अमृत काल’ जैसी पहलों के तहत भारत समुद्री क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें सीफेयरर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने डीजी शिपिंग कैप्टन नितिन मुकेश के योगदान की भी सराहना की।

oplus_2
oplus_2
oplus_2

सुरक्षा और फर्जी एजेंटों से सावधानी:

कैप्टन रामोस ने कहा कि सीफेयरर्स आज भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और वैश्विक व्यापार को सुचारू बनाए हुए हैं। कोविड-19 के दौरान भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने हाल के हादसों पर चिंता जताते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत समुद्री सुरक्षा व्यवस्था और सेफ्टी कॉरिडोर की जरूरत बताई।

 

उन्होंने युवाओं को फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी। मैरीटाइम यूनियन ऑफ इंडिया सदस्य सीफेयरर्स के लिए छात्रवृत्ति योजना की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह छात्रवृत्ति सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि अपनापन और सुरक्षा का एहसास है।

कार्यक्रम में श्री डोरेस कोलाको, एडवोकेट उजैर काजी, कैप्टन दीपक शाह और कैप्टन नलिन पांडे सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *