पटना, 10 अगस्त 2026। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ पटना में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह यात्रा जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा और आम नागरिक शामिल हुए।
भीषण गर्मी के बीच तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों की सुविधा के लिए बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड यानी COMFED की ओर से ‘सुधा’ का विशेष सेवा स्टॉल लगाया गया।
इस स्टॉल पर यात्रा में शामिल प्रतिभागियों को निःशुल्क सुधा जल, लस्सी और छाछ सहित अन्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराए गए। गर्मी के बीच ठंडे और पौष्टिक पेय पदार्थ मिलने से तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को काफी राहत मिली।
इस दौरान बिहार सरकार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने ‘सुधा’ के स्टॉल का निरीक्षण किया। COMFED के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री शीर्षत कपिल अशोक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
स्टॉल पर विद्यार्थियों, युवाओं और अन्य नागरिकों ने सुधा के पेय पदार्थों का सेवन किया। ‘सुधा’ की ओर से की गई यह निःशुल्क सेवा व्यवस्था तिरंगा यात्रा में शामिल राष्ट्रभक्तों के लिए सेवा और सहयोग की मिसाल बनी।
‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत आयोजित इस यात्रा ने जहां लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया, वहीं ‘सुधा’ की सेवा ने इस आयोजन में मानवीय सहयोग का रंग भी जोड़ दिया।
