

पटना। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आशीष पाण्डेय दो दिवसीय पटना दौरे पर पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद उन्होंने पटना एयरपोर्ट के आगमन क्षेत्र में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नए ATM का उद्घाटन किया।
इस मौके पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एयरपोर्ट परिसर में ATM की सुविधा शुरू होने से यात्रियों और आम लोगों को नकदी निकासी सहित आवश्यक बैंकिंग सेवाओं के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
बैंक अधिकारियों के अनुसार, यूनियन बैंक लगातार अपने ग्राहकों को सुविधाजनक, सुलभ और बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। एयरपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर ATM की शुरुआत इसी प्रयास का हिस्सा है।
इस सुविधा से पटना एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को बैंकिंग जरूरतों के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।
