तारापीठ में मां तारा के दरबार पहुँचे डॉ. प्रेम कुमार, बिहार और देश की खुशहाली की मांगी कामना

पटना/बीरभूम (पश्चिम बंगाल), 4 जुलाई 2026। बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान बीरभूम जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ तारापीठ में सपरिवार पहुंचकर मां तारा के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने बिहार सहित पूरे देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि तारापीठ भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र है। यहां आकर आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने मां तारा से प्रार्थना की कि समाज में सद्भाव, भाईचारा और जनकल्याण की भावना और अधिक मजबूत हो तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।

उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत देश की अमूल्य धरोहर है, जो लोगों को एकता, सेवा और मानव कल्याण का संदेश देती है। ऐसे पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन से आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बल मिलता है।

अपने संदेश में डॉ. प्रेम कुमार ने कामना की कि मां तारा का आशीर्वाद बिहार और देश की समस्त जनता पर सदैव बना रहे तथा प्रत्येक परिवार सुख, शांति, स्वास्थ्य और उन्नति के पथ पर अग्रसर हो।

#DrPremKumar

#Tarapith

#Maa Tara

#BiharVidhan Sabha

#WestBengal

#Birbhum

#SpiritualNews

#BiharNews

#India

#PublicEyeNews

#TempleVisit

#Sanatan

#Faith

#PositiveNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *