पर्यावरण कल्याण एवं उत्तम स्वास्थ्य पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन
=========================
पटना: विमला फाउंडेशन द्वारा “पर्यावरण कल्याण एवं उत्तम स्वास्थ्य” विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।
विमला फाउंडेशन के सचिव आशुतोष कुमार ने कहा कि आधुनिक समाज में स्वास्थ्य और पर्यावरण एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं, और सामूहिक प्रयास ही सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
सेमिनार में वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन सिंह, लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव, भाजपा नेता शिशिर कुमार, राज्य स्वास्थ्य समिति की निदेशक डॉ पूनम रमण, और समाजसेवी राजीव रंजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सेमिनार में पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली, और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कई सुझाव दिए गए।
