रतनपुर: नेताजी विद्यालय की साक्षी तिवारी 91.4% से टॉपर`
रतनपुर, [6मई]।* छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस उमावि रतनपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विद्यालय की साक्षी तिवारी ने 91.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सृष्टि पाठक 90.8% अंकों के साथ द्वितीय और राहुल ठाकुर 78.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय के प्राचार्य रमाशंकर गुप्ता और शिक्षकगण ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सफल विद्यार्थियों ने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद तथा सही दिशा में किए गए प्रयासों से ही सफलता मिली है।

