मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से विकास में मिली गति : डॉ. प्रेम कुमार

पटना/पश्चिम बंगाल, 4 जुलाई 2026।

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के सृजनी ऑडिटोरियम में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है और देश सेवा, सुशासन तथा समावेशी विकास के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहा है।

अपने संबोधन में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, मजदूरों और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और मुद्रा योजना के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। वहीं प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) व्यवस्था ने पारदर्शिता बढ़ाने के साथ बिचौलियों की भूमिका को समाप्त किया है।

डॉ. प्रेम कुमार ने पश्चिम बंगाल की वर्तमान परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुख शासन चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से जनहित के कार्यों को गति मिलेगी और विकास की रफ्तार और तेज होगी।

उन्होंने अपने संबोधन के अंत में विकसित भारत, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही देश के उज्ज्वल भविष्य और लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति का आधार है।

 

#

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *