
कंपनी की ‘ओनिडा रीवायर्ड’ ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के तहत पटना सहित बिहार के विभिन्न बाजारों में आधुनिक और ब्रांड-केंद्रित रिटेल अनुभव विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके जरिए टेलीविजन, एयर कंडीशनर और वॉशिंग मशीन समेत ओनिडा के उत्पादों को उपभोक्ताओं के और करीब पहुंचाने पर जोर रहेगा।
ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की सीईओ एवं एमडी गुंजन श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी विकास के अगले चरण की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि अगले 12 से 18 महीनों में देशभर में 100 से अधिक एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट स्थापित करने का रोडमैप तैयार किया गया है। इसमें उभरते बाजारों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कंपनी के सीबीओ फारूक बेग के अनुसार, बिहार में खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में रिटेल विस्तार की संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है। कंपनी का फोकस बेहतर उत्पाद उपलब्धता, ब्रांड विजिबिलिटी और उपभोक्ताओं को एक समान रिटेल अनुभव उपलब्ध कराने पर है।
ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, पूर्व में MIRC Electronics Limited, की स्थापना 1981 में हुई थी। कंपनी टेलीविजन के अलावा एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन और अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के क्षेत्र में कारोबार करती है।
ओनिडा का बिहार पर बढ़ा फोकस, पटना में रिटेल विस्तार की तैयारी
