पटना में Yamaha का प्रीमियम Blue Square शोरूम शुरू, लीला मोटर्स ने खोला अत्याधुनिक आउटलेट

पटना, 25 सितंबर। India Yamaha Motor Pvt. Ltd. ने Lila Motors के साथ साझेदारी में पटना के एग्जीबिशन रोड चौराहा पर अपने प्रीमियम ‘Blue Square’ डीलरशिप शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। शोरूम का उद्घाटन India Yamaha Motor के वाइस प्रेसिडेंट रविंदर सिंह ने किया।
Yamaha के अनुसार, यह नया Blue Square शोरूम पूर्वी भारत में कंपनी के प्रीमियम रिटेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। शोरूम को आधुनिक डिजिटल तकनीक और Yamaha के अंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है, जहां ग्राहकों को बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।
शोरूम में Yamaha की प्रीमियम मोटरसाइकिल और स्कूटर रेंज के साथ कंपनी के ओरिजिनल मर्चेंडाइज, अपैरल और एक्सेसरीज भी उपलब्ध होंगे। ग्राहकों के लिए प्रीमियम डिस्प्ले एरिया, आधुनिक कस्टमर लाउंज और डिजिटल सूचना कियोस्क जैसी सुविधाएं भी तैयार की गई हैं।
उद्घाटन के अवसर पर रविंदर सिंह ने कहा कि पटना में नए Blue Square शोरूम के साथ बिहार में Yamaha के प्रीमियम नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हाई-परफॉर्मेंस दोपहिया वाहनों और प्रीमियम रिटेल अनुभव की मांग बढ़ रही है।
वहीं, Lila Motors के डीलर प्रिंसिपल पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि Yamaha के साथ साझेदारी में पटना में प्रीमियम ग्राहक अनुभव उपलब्ध कराना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, संचालन व्यवस्था और ग्राहक संतुष्टि पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
नए शोरूम में फैक्ट्री-प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा संचालित अत्याधुनिक सर्विस वर्कशॉप भी उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि यह नया Blue Square आउटलेट पटना और आसपास के ग्राहकों को Yamaha के प्रीमियम उत्पादों और सेवाओं का बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *