सत्ता के लिए बावला राहुल गांधी ,खो रहे हैं भाषा की मर्यादा

सत्ता के लिए बावला राहुल गांधी ,खो रहे हैं भाषा की मर्यादा

===================================

 

पटना, 28/08/2025

 

हम(से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि फ्रस्ट्रेशन में राहुल गांधी और विपक्ष प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लिए गाली-गलौच व अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहा है।

 

श्री सुमन ने कहा कि राजद-कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष फ्रस्ट्रेट हो चुका है। कल ही मुजफ्फरपुर में जिस तरह से राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक दायित्वों की मर्यादा को तार-तार करते हुए देश के प्रधानमंत्री के लिए तू-तड़ाक की भाषा का प्रयोग किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण था।

 

उन्होंने कहा कि बिठौली में के भावी उम्मीदवार मो. नौशाद के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लेकर किया गया गाली-गलौच विपक्ष के हताशा को दर्शाता है। राहुल गांधी सहित पूरा विपक्ष सत्ता के लिए अपना मानसिक संतुलन खो चुका है, यह सत्ता की हवस की सनक है।

 

श्री सुमन ने कहा कि देश की जनता सब देख और सुन रही है। विगत तीन लोकसभा चुनावों से लगातार मात खा रहा विपक्ष को एक बार फिर बिहार सहित अन्य राज्यों में हार का डर सता रहा है। विपक्ष अपना हर कुत्सित प्रयास नाकाम होता देख बौखलाहट में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *