जनगणना 2027: महारजिस्ट्रार ने बिहार में तैयारियों की समीक्षा, 25 अप्रैल तक HLBC कार्य पूरा करने का निर्देश

मृत्युंजय कुमार नारायण बोले- स्वयं गणना में बिहार बन सकता है अग्रणी राज्य, सीएम-सीएस से की भेंट

पटना, 23 अप्रैल, 2026:*

भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने बुधवार को बिहार दौरे पर स्वयं गणना और जनगणना 2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से शिष्टाचार भेंट कर राज्य में चल रही जनगणना गतिविधियों पर चर्चा की।

25 अप्रैल तक HLBC कार्य पूरा करने का निर्देश:

जनगणना निदेशालय, बिहार में आयोजित समीक्षा बैठक में निदेशक रंजीता ने सभी जिलों में स्वयं गणना तथा CMMS पोर्टल आधारित हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रिएशन (HLBC) कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। महारजिस्ट्रार ने HLBC पोर्टल पर हुई प्रगति की सराहना करते हुए 25 अप्रैल 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बिहार बन सकता है अग्रणी राज्य’:

मृत्युंजय कुमार नारायण ने नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि बिहार स्वयं गणना में देश का अग्रणी राज्य बन सकता है। उन्होंने डिजिटल जनगणना के तहत CRS, SRS और पोर्टल कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। डिजिटल जनगणना की चुनौतियों के बीच प्रगति पर संतोष जताते हुए सुधार जारी रखने पर जोर दिया।

‘राष्ट्रीय महत्व का कार्य’:

अधिकारियों को संबोधित करते हुए महारजिस्ट्रार ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसे पूर्ण निष्ठा और समन्वय के साथ संपन्न किया जाना आवश्यक है, ताकि बिहार इसमें उत्कृष्ट योगदान दे सके। उन्होंने तकनीकी समन्वय और टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *