जन्मदिन पर बच्चों की मुस्कान बनी सबसे बड़ा तोहफा: रतनपुर में आदिवासी स्कूली बच्चों संग मनाया अनूप चौरसिया ने जन्मदिन””कलम की ताकत और दिल से सेवा: जन्मदिन पर स्कूल में बच्चों को भोजन कराकर मिसाल बने अनूप चौरसिया

जन्मदिन पर बच्चों की मुस्कान बनी सबसे बड़ा तोहफा: रतनपुर में आदिवासी स्कूली बच्चों संग मनाया अनूप चौरसिया ने जन्मदिन””कलम की ताकत और दिल से सेवा: जन्मदिन पर स्कूल में बच्चों को भोजन कराकर मिसाल बने अनूप चौरसिया

_रतनपुर, बिलासपुर:_
_3 अगस्त 2026, दिन सोमवार_ को _पब्लिक आई न्यूज़ के वरिष्ठ संवाददाता श्री अनूप कुमार चौरसिया_ का जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया गया।

अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने _रतनपुर के कोरबा भंवर वार्ड नंबर-1 जोगी अमराई स्थित प्राथमिक शाला_ में पढ़ने वाले _आदिवासी बच्चों के बीच_ अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान बच्चों के लिए _न्योता भोज_ की भी व्यवस्था की गई।

*बच्चों को चॉकलेट बांटी, कराया भोजन*
स्कूल पहुंचते ही श्री चौरसिया ने सबसे पहले बच्चों को चॉकलेट बांटी। इसके बाद सभी बच्चों को भोजन कराया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर पूरा माहौल उत्सव जैसा हो गया। शिक्षकों और ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की।

*नगर पालिका अध्यक्ष: “निष्पक्षता और निडरता की मिसाल हैं अनूप”*
इस मौके पर _नगर पालिका अध्यक्ष रतनपुर श्री लवकुश कश्यप_ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा:
_”निष्पक्षता और निडरता की पहचान और मिसाल हैं अनूप चौरसिया। जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में जब से कदम रखा है, उन्होंने कभी किसी भी मामले में समझौता नहीं किया। वह चाहे सत्ता पक्ष की बात हो या विपक्ष की, उन्होंने हमेशा नगर और जिले की पारदर्शिता के साथ समाचार को लिखा है। उनके इस सशक्त कदम के लिए मैं बधाई देता हूं। हमारा आशीर्वाद हमेशा पब्लिक आई न्यूज़ के रिपोर्टर अनूप चौरसिया जी के साथ है।”_

*कांग्रेस नेताओं ने भी दी बधाई*
_कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री नीरज जायसवाल_ भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कहा:
_”खबर को सच्चाई के साथ छापना और दिखाने का काम जो अनूप चौरसिया करते हैं वह बहुत कम लोग कर पाते हैं। उनकी इस निडरता और निष्पक्षता की मैं हमेशा पक्षधर रहा हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि निडरता और निष्पक्षता का साहस हमेशा बना रहे।”_

*मौजूद रहे गणमान्य*
इस अवसर पर नगर की कई महिलाएं, बच्चे और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से _नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र दुबे, पूर्व महामंत्री मोहर खान, इम्तियाज अहमद, सत्य यादव, शुभम यादव, निखिल यादव_ सहित अन्य लोग शामिल थे। सभी ने श्री चौरसिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

*अनूप चौरसिया ने कहा*
सम्मान और शुभकामनाएं मिलने पर श्री अनूप कुमार चौरसिया ने कहा, _”यह जन्मदिन मेरे लिए सबसे यादगार है। बच्चों के बीच इसे मनाकर मुझे आत्मिक खुशी मिली। आगे भी इसी तरह निष्पक्षता और निडरता से आम जनता की आवाज बनता रहूंगा।”_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *