बिहार पृथ्वी दिवस-2026 पर CM सम्राट चौधरी ने किया पौधारोपण, बोले—पर्यावरण संरक्षण बने जन-अभियान

बिहार पृथ्वी दिवस-2026 पर CM सम्राट चौधरी ने किया पौधारोपण, बोले—पर्यावरण संरक्षण बने जन-अभियान
****************—–
पटना में बिहार पृथ्वी दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कल्पतरु और रुद्राक्ष के पौधे लगाए और लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन-अभियान बनाने की अपील की।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर 11 सूत्री संकल्प भी जारी किया गया। इसमें हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प शामिल है।
संकल्प में जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने, पानी और बिजली की बचत करने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक-पॉलिथीन का उपयोग बंद करने पर जोर दिया गया।
इसके अलावा पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता, नजदीकी दूरी के लिए पैदल या साइकिल का इस्तेमाल, कागज की बचत और खुले में शौच से बचने जैसे संकल्प भी शामिल किए गए।
मुख्यमंत्री ने संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा और

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *