पटना। प्रेमचंद रंगशाला, राजेंद्रनगर में मारवाड़ी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन ग्रैंड गेट-टुगेदर 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविदों, करियर विशेषज्ञों और मार्गदर्शकों ने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य और रोजगार के लिए नई दिशा दी।
कार्यक्रम का मुख्य फोकस ‘Dual Career Opportunity’ यानी सरकारी नौकरी के साथ निजी क्षेत्र में करियर के विकल्प उपलब्ध कराने पर रहा। विशेषज्ञों ने युवाओं से कहा कि बदलते रोजगार बाजार में केवल एक करियर विकल्प पर निर्भर रहने के बजाय सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के लिए तैयारी करनी चाहिए।
UPSC-BPSC से कॉर्पोरेट जॉब तक तैयारी
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को UPSC, BPSC, SSC, बैंकिंग और रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। कॉर्पोरेट प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र से जोड़ने पर भी चर्चा हुई।
स्किल डेवलपमेंट पर जोर
विशेषज्ञों ने कहा कि डिग्री के साथ युवाओं के लिए कम्युनिकेशन स्किल, डिजिटल स्किल, तकनीकी ज्ञान और इंडस्ट्री आधारित कौशल विकसित करना जरूरी है। कार्यक्रम में ऑनलाइन कोर्स, डिजिटल लाइब्रेरी और ऑफलाइन डाउट सेशन जैसी सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
शिक्षाविदों और करियर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
कार्यक्रम में मारवाड़ी विश्वविद्यालय के हार्दिक दोशी, एग्जामपुर के विवेक सर, करियर मार्गदर्शक गुरु रहमान, पूजा एजुकेशन के सुमित कुमार, राकेश कुमार तिवारी और इंस्पेक्टर दिनेश कुमार समेत कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने, समय के साथ कौशल विकसित करने और सरकारी नौकरी के साथ निजी क्षेत्र को वैकल्पिक करियर के रूप में तैयार रखने की सलाह दी।
एक तैयारी, दो करियर रास्ते! सरकारी नौकरी के साथ प्राइवेट सेक्टर में भी युवाओं को मिलेगा मौका
